{"_id":"695a889ab98adf9c1305654d","slug":"video-sdrf-team-searching-for-electricity-corporation-employee-in-canal-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: बिजली निगम कर्मचारी की नहर में तलाश कर रही एसडीआरएफ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: बिजली निगम कर्मचारी की नहर में तलाश कर रही एसडीआरएफ की टीम
बिजली निगम में कार्यरत 37 वर्षीय कर्मचारी विकास कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। विकास की तलाश को लेकर एसडीआरएफ की टीम भाखड़ा नहर में भी सर्च अभियान चला रही है ताकि विकास का सुराग लगाया जा सके। जानकारी देते हुए निगम के कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि 2 जनवरी को शाम 5 बजे विकास अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद नहर कॉलोनी स्थित अपने मकान की तरफ गया था लेकिन तब से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। विकास का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है जिसकी अंतिम लोकेशन नहर के पास दिखाई गई है। उन्होंने बताया कि विकास की तलाश को लेकर भाखड़ा नहर में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है जेई ने बताया कि विकास की तलाश को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी की धारा में केस दर्ज किया हुआ है। विकास की मोबाइल की अंतिम लोकेशन जिस नहर के पास आई थी इसलिए नहर में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। विकास चरखी दादरी जिले के तिवाना गांव का रहने वाला था। जो टोहाना की नहर कॉलोनी में किराए पर क्वार्टर लेकर रह रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।