{"_id":"6ab166ea4feedf0ca104851a","slug":"the-dc-issued-instructions-to-ensure-the-provision-of-drinking-water-sanitation-electricity-and-lifting-services-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-161564-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीसी ने पेयजल, सफाई, बिजली और उठान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीसी ने पेयजल, सफाई, बिजली और उठान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Mon, 21 Sep 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारीयों की बैठक लेते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती। प्रशासन
फतेहाबाद। डीसी डॉ. विवेक भारती ने सोमवार को खरीफ सीजन की फसल खरीद तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मंडियों में किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने और फसल का उठान जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई बैठक में डीसी ने मंडियों में किसानों की सुविधाओं और खरीद व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी मंडियों में पेयजल, सफाई, बिजली, शौचालय और किसानों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। मंडियों में फसल की आवक के अनुसार व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने को कहा। डीसी ने कहा कि फसल खरीद के बाद उठान में देरी नहीं होनी चाहिए। इससे मंडियों में फसल के ढेर लगने की स्थिति नहीं बनेगी और किसानों को अपनी उपज लाने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
डीसी ने खरीद एजेंसियों को भी सभी तैयारियां समय पर पूरी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीद सीजन के दौरान मंडियों की व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रखी जाए। किसानों से जुड़ी किसी भी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
बैठक में एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा, एसडीएम फतेहाबाद राजेश कुमार, एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, डीडीपीओ अनूप सिंह, डीएफएससी कुशल बूरा सहित मंडी सचिव और एएफएससी मौजूद रहे।