Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Roorkee News
›
Roorkee: A general knowledge competition was organized by the Agricultural Produce Market Committee, and the winners were honored.
{"_id":"695a365c6511e42213033bd7","slug":"video-roorkee-a-general-knowledge-competition-was-organized-by-the-agricultural-produce-market-committee-and-the-winners-were-honored-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Roorkee: कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से आयोजित हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, विजेताओं का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से आयोजित हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, विजेताओं का किया सम्मान
खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर गोवर्धनपुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर मे परिसर में जय खादर सामान्य ज्ञान सम्मान समारोह का शुभारंभ समाजसेवी अनीता चौधरी, शिव हनुमान मंदिर के पुजारी प्रेमानंद गिरि महाराज,मोनी बाबा व शिक्षक जोगिंदर सिंह आदि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज भी खादर क्षेत्र शिक्षा को लेकर भी पिछड़ा हुआ है। इसे लेकर ही इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई है, ताकि बच्चों को नया कुछ करने का मौका मिले। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को ऐसी प्रतियोगिता में भी भाग लेना चाहिए ताकि बच्चों के अंदर नया कुछ करने की ललक पैदा हो। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर दिखाया कि खादर क्षेत्र में भी अनेक बहुमुखी प्रतिभा छिपी प्रतिभा है, अगर जरूरत है तो उन्हें मंच पर लाने की हैं। इस मौके पर कार्यक्रम में लगभग 283 बच्चों को सम्मानित किया गया और उन्हें आगे बढ़ने का सूत्र भी दिया गया, ताकि वह आगे चलकर क्षेत्र प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर प्रतियोगिता में सफल आने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र, शिल्ड और दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।