Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Ratiya: DC Dr. Vivek Bharti and SP Nikita Khattar engaged in a direct dialogue with villagers during the night-halt program.
{"_id":"6aba938af62fd30eee044752","slug":"video-ratiya-dc-dr-vivek-bharti-and-sp-nikita-khattar-engaged-in-a-direct-dialogue-with-villagers-during-the-night-halt-program-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया : रात्रि ठहराव कार्यक्रम में डीसी डॉ. विवेक भारती व एसपी निकिता खट्टर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया : रात्रि ठहराव कार्यक्रम में डीसी डॉ. विवेक भारती व एसपी निकिता खट्टर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
रतिया ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे रात्रि ठहराव एवं ग्रामीण जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सोमवार को गांव दादूपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीसी डॉ. विवेक भारती तथा एसपी निकिता खट्टर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर संज्ञान लेकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासन द्वारा गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से शिकायतों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा पात्र मामलों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसंवाद कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक शिकायत की विभागवार जांच की जाए। जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव है, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा जिन मामलों में उच्च स्तर से अनुमति अथवा नीति संबंधी निर्णय आवश्यक है, उन्हें नियमानुसार संबंधित उच्च अधिकारियों को भेजा जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी ग्रामीणों के साथ निरंतर संपर्क में रहें और विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा भी की जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। एसपी निकिता खट्टर ने ग्रामीणों से कानून व्यवस्था, नशे की रोकथाम, यातायात तथा अन्य स्थानीय समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा गांव में पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने के लिए आभार व्यक्त किया।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का विभागवार संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और संबंधित मामलों में आवश्यक फॉलोअप भी किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, सीईओ जिलापरिषद सुरेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई, एलडीएम लहरीमल, रोडवेज टीएम सुरेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राहुल चहल, डिप्टी सीएमओ डाॅ. शरद तुली, पंचायतीराज एक्सईएन देवेंद्र सिंह, रेडक्रॉस सचिव रवि हुड्डा, नायब तहसीलदार बलवान सिंह, उपनिदेशक पशुपालन डाॅ. सुखविंदर, डीपीओ कविता रानी, बीडीपीओ विकास लांग्यान, सचिव अमित कुमार सहित संबंधित अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।