फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ratiya: DC Dr. Vivek Bharti and SP Nikita Khattar engaged in a direct dialogue with villagers during the night-halt program.

रतिया : रात्रि ठहराव कार्यक्रम में डीसी डॉ. विवेक भारती व एसपी निकिता खट्टर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Mon, 28 Sep 2026 09:49 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:49 PM IST
Ratiya: DC Dr. Vivek Bharti and SP Nikita Khattar engaged in a direct dialogue with villagers during the night-halt program.
रतिया ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे रात्रि ठहराव एवं ग्रामीण जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सोमवार को गांव दादूपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीसी डॉ. विवेक भारती तथा एसपी निकिता खट्टर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर संज्ञान लेकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासन द्वारा गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से शिकायतों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा पात्र मामलों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसंवाद कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक शिकायत की विभागवार जांच की जाए। जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव है, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा जिन मामलों में उच्च स्तर से अनुमति अथवा नीति संबंधी निर्णय आवश्यक है, उन्हें नियमानुसार संबंधित उच्च अधिकारियों को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी ग्रामीणों के साथ निरंतर संपर्क में रहें और विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा भी की जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। एसपी निकिता खट्टर ने ग्रामीणों से कानून व्यवस्था, नशे की रोकथाम, यातायात तथा अन्य स्थानीय समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा गांव में पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने के लिए आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का विभागवार संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और संबंधित मामलों में आवश्यक फॉलोअप भी किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, सीईओ जिलापरिषद सुरेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई, एलडीएम लहरीमल, रोडवेज टीएम सुरेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राहुल चहल, डिप्टी सीएमओ डाॅ. शरद तुली, पंचायतीराज एक्सईएन देवेंद्र सिंह, रेडक्रॉस सचिव रवि हुड्डा, नायब तहसीलदार बलवान सिंह, उपनिदेशक पशुपालन डाॅ. सुखविंदर, डीपीओ कविता रानी, बीडीपीओ विकास लांग्यान, सचिव अमित कुमार सहित संबंधित अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कालाढूंगी: प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न के आरोप, आईटीआई कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

28 Sep 2026

रेलवे अस्पताल के निजी सुरक्षा गार्डों ने छह माह से वेतन न मिलने पर जताया आक्रोश

28 Sep 2026

सूबेदार रेलवे स्टेशन के चारों लिफ्ट बंद, सीढ़ी पर चढ़ने के लिए बाध्य हैं यात्री

28 Sep 2026

कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त पर उठाए सवाल

28 Sep 2026

नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों का आर-पार: 30 सितंबर को आम बैठक, शहरव्यापी आंदोलन की बनेगी रणनीति

28 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने फूंका पुतला

28 Sep 2026

VIDEO: विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, हार की आशंका में बहाने तलाश रहा: रमेश सिंह

28 Sep 2026
विज्ञापन

शिमला: भोपेंद्र सिसोदिया बोले- चुनाव आयोग पर सवाल उठाने से पहले तथ्य सामने रखे कांग्रेस

28 Sep 2026

भीतरगांव के दो गांवों में तीन मकान-दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, समेट ले गए सामान

28 Sep 2026

वीडियो: एसआईआर के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मंडी में किया प्रदर्शन

28 Sep 2026

कपूरथला में कांग्रेस का प्रदर्शन

मताधिकार किसी सत्ता की कृपा नहीं: अजय लल्लू

28 Sep 2026

सुल्तानपुर लोधी पहुंची भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने किया विरोध

कांगड़ा: 'गोल्डन गर्ल्स' का धर्मशाला में भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा चैंपियन बेटियों का नाम

28 Sep 2026

जालंधर में भाजपा का जवाब मंगदीयां मांवां कार्यक्रम, सरकार पर बरसे सूबा प्रधान केवल ढिल्लों

28 Sep 2026

किन्नौर से उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को दी विदाई, जनजातीय जिले में लगभग ढाई वर्ष तक दीं सेवाएं दीं

28 Sep 2026

बदायूं: जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़, करना पड़ा इंतजार

28 Sep 2026

गोरखपुर में दरोगा की पिटाई का वीडियो फर्जी निकला, लाइक-व्यूज के लिए बनाया था वीडियो

28 Sep 2026

मुरैना खबर: घर के दरवाजे पर बैठी महिला पर लाठियों से हमला, बचाने आए चार लोगों को भी पीटा; पांच घायल

28 Sep 2026

चंबा: कांग्रेस ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

28 Sep 2026

कानपुर: गड्ढे को बचाने में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, बचा हादसा

28 Sep 2026

कानपुर: कारोबारियों के लेखाबहियों की आयकर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट 30 सितम्बर तक दाखिल होगी

28 Sep 2026

कानपुर: फिजिकल डिसेबिलिटी यूपी टी-20 लीग का आगाज, नोएडा ने बनाए 88 रन

28 Sep 2026

कानपुर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप

28 Sep 2026

कानपुर: योगेंद्र विहार, नौबस्ता में रामलीला पार्को की दुर्दशा

28 Sep 2026

वीडियो: जिला स्तरीय खेलकूद में शमशेर स्कूल नाहन का शानदार प्रदर्शन

28 Sep 2026

VIDEO: सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने मानदेय वृद्धि और स्थायीकरण की मांग की

28 Sep 2026

VIDEO: आगरा में CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में नारेबाजी और हंगामा; अमित सिंह बोले- इस्तीफा दें

28 Sep 2026

VIDEO: आईसीपी रुपईडीहा में दो दिन इंटरनेट ठप, करीब 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित

28 Sep 2026

जिंदगी की जंग हारी मासूम: फरीदाबाद में बोरवेल से पांच घंटे बाद नेहा को निकाला, इस वजह से रेस्क्यू में हुई देरी

28 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed