Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Office bearers elected via voting at Sri Guru Singh Sabha after 34 years; Ajit Sachdeva becomes President.
{"_id":"6ac90dc2943deed4a9083caa","slug":"video-fatehabad-office-bearers-elected-via-voting-at-sri-guru-singh-sabha-after-34-years-ajit-sachdeva-becomes-president-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: श्रीगुरु सिंह सभा में 34 साल बाद मतदान से चुने पदाधिकारी, अजीत सचदेवा बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: श्रीगुरु सिंह सभा में 34 साल बाद मतदान से चुने पदाधिकारी, अजीत सचदेवा बने प्रधान
फतेहाबाद। श्रीगुरु सिंह सभा, फतेहाबाद के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के 34 सालों में पहली बार शुक्रवार को मतदान हुए है। मतदान के जरिए कमेटी के पदाधिकारी चुने गए। तीन साल के लिए कमेटी का गठन हुआ। पहले हमेशा सर्वसम्मति से कमेटी का गठन होता रहा है लेकिन इस बार मतदान के जरिए पदाधिकारी चुने गए है। शुक्रवार को हुए मतदान में 98 मतदाताओं में से 95 ने मतदान किया। शाम को जारी हुए परिणाम में अजीत सचदेवा को प्रधान और हरमिंद्र सिंह को उपप्रधान चुना गया है। इसी तरह से संयुक्तसचिव पद पर भवजीत सिंह और संगठन सचिव पद पर जसविंद्र सिंह पदम चुने गए है।
सभा के 98 सदस्य है। इसमें प्रधान, सीनियर उपप्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव, संगठन सचिव, कोषाध्यक्ष तथा 14 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। हालांकि कोषाध्यक्ष पद पर गुलशन मोंगा, सीनियर उपप्रधान के पद पर अवतार मोंगा और सचिव पद पर कुलबीर सिंह मोंगा को निविरोध पहले चुना जा चुका है। शुक्रवार को हुए मतदान में प्रधान पद के लिए अजीत सचदेवा और हरदयाल सिंह, उपप्रधान पद के लिए गुरदेव सिंह और हरमिंद्र सिंह, सहसचिव पद के लिए भवजीत सिंह और परमिंद्र सिंह व संगठन सचिव पद के लिए बलजीत सिंह और जसविंद्र सिंह मैदान में रहे। चुनाव कमेटी में एडवोकेट सुखवंत सिंह मोंगा, सीए विकास बंसल और विरेंद्र सचदेवा शामिल है। इसके अलावा 14 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए है। इसको लेकर 19 उम्मीदवार मैदान में थे।
-
ये रहे परिणाम
सीएम विकास बंसल ने बताया कि 98 में से 95 सदस्यों ने मतदान किया है। प्रधान पद में अजीत सचदेवा को 61 और हरदयाल सिंह को 32 वोट मिले है जबकि दो वोट रद हुए। उपप्रधान पद में गुरदेव सिंह को 28 और हरमिंद्र सिंह को 66 वोट मिले जबकि एक वोट रद हुआ। सह सचिव पद पर भवजीत सिंह को 63 और परमिंद्र सिंह को 30 वोट मिले जबकि दो वोट रद हुए। इसी तरह से संगठन सचिव पर बलजीत सिंह को 36 जबकि जसविंद्र सिंह को 57 वोट मिले है और दो वोट रद हुए है। इसके अलावा 14 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए है। जिसमें अमनदीप सिंह, गगनदीप सिंह, हरबंस सिंह, हरमीत सिंह, हरमीत सिंह मक्कड़, जगदीप सिंह, मदन मोहन ग्रोवर, महेंद्र सिंह वधवा, मनोज कुमार मोंगा, नीरज सचदेवा, रसप्रीत सिंह, सरनप्रीत सिंह, सिमरजीत ग्रोवर और विक्रम सिंह ग्रोवर शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।