{"_id":"6ac92a8f149665e0110dde07","slug":"2326-quintals-of-paddy-purchased-at-dharsul-mandi-after-12-days-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-162681-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 12 दिन बाद धारसूल मंडी में खरीदा 2326 क्विंटल धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 12 दिन बाद धारसूल मंडी में खरीदा 2326 क्विंटल धान
Fri, 09 Oct 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
कुलां। अनाजमंडी धारसूल में धान की खरीद करते खरीद एजेंसी के अधिकारी। संवाद
कुलां। धारसूल अनाजमंडी में 12 दिन के इंतजार के बाद शुक्रवार को धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। पहले दिन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक पंजीकृत राइस मिल के लिए 2326 क्विंटल धान खरीदा। खरीद शुरू होने पर किसानों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई।
मंडी में अब तक करीब 14,500 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। कई दिनों से फसल लेकर इंतजार कर रहे किसानों को खरीद शुरू होने से राहत मिली है। हालांकि आवक के मुकाबले खरीद सीमित रहने से आगामी दिनों में प्रक्रिया तेज होने का इंतजार है।
मार्केट कमेटी चेयरमैन राममेहर धारसूल ने बताया कि खरीद के दौरान अधिकारियों ने धान में नमी की जांच की। निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाली फसल की खरीद की गई। राइस मिलों का आवंटन नहीं होने के कारण पहले दिन केवल एक पंजीकृत राइस मिल के लिए खरीद हो सकी।
विज्ञापन
धारसूल मंडी के अधीन आने वाले खरीद केंद्रों पर भी अभी धान की आवक शुरू नहीं हुई है। जिले की अन्य मंडियों में सरकारी खरीद पहले ही शुरू हो चुकी थी जबकि धारसूल मंडी में देरी हुई। बुधवार को भी खरीद एजेंसी के अधिकारी मंडी पहुंचे थे लेकिन किसानों की अनुपस्थिति के कारण खरीद नहीं हो पाई थी।