फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP protests against the mistreatment of female police personnel

Fatehabad News: महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

Fri, 09 Oct 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 09 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP protests against the mistreatment of female police personnel
फतेहाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पूतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। प्रवक्ता
फतेहाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों से कथित बदसलूकी पर रोष जताया और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रवीन जोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना सभी राजनीतिक दलों का अधिकार है। लेकिन इसकी आड़ में कानून व्यवस्था को चुनौती देना और ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की गई।
विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी से इस मामले में देश की महिलाओं और जनता से माफी मांगने की मांग की। जोड़ा ने कहा कि सांविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से जिम्मेदार और मर्यादित आचरण की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन नहीं करने का आरोप भी लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस राजनीतिक साजिशें रच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला पुलिसकर्मियों से कथित दुर्व्यवहार की जांच की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज, संजय सिंगला, डॉ. रणजीत ओड, विक्रम शर्मा, बनवारीलाल गहलोत, आर्यन ग्रोवर, अमृतपाल खुंबर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed