फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A street caught between two wards; sewer and road construction incomplete for three years

Fatehabad News: दो वार्डों के बीच फंसी गली, तीन साल से अधूरा सीवर और सड़क निर्माण

Fri, 09 Oct 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 09 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
A street caught between two wards; sewer and road construction incomplete for three years
गली निर्माण न होने को लेकर जानकारी देते हुए लोग स्त्रोत सोशल मीडिया
फतेहाबाद। बीघड़ रोड पर आर्यभट्ट स्कूल के सामने वाली गली पिछले करीब तीन साल से विकास कार्यों की अनदेखी का शिकार है। वार्ड 13 और 14 की सीमा में आने वाली इस गली में करीब 300 फीट सीवर लाइन का काम अधूरा पड़ा है। इसके पूरा न होने के कारण नगर परिषद सड़क का निर्माण नहीं करवा पा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में गली की हालत लगातार बदहाल होती जा रही है और स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली दो वार्डों के बीच होने के कारण दोनों तरफ के पार्षद भी समस्या की जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं। हालांकि वार्ड 13 के पार्षद का कहना है कि वह प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस समस्या से परेशान लोग कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। लोगों ने बताया कि वे पिछले करीब तीन वर्षों से सीवर लाइन का काम पूरा करवाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। कभी मजदूर उपलब्ध नहीं होने तो कभी काम की मंजूरी नहीं होने की बात कहकर मामला टाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी जगदीश चंद्र, भागचंद, प्रवीन रूखाया, हनुमान और अनिल मुखी ने बताया कि सड़क नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। गली ऊबड़-खाबड़ होने के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिरते हैं और चोटिल होते हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहा।
लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही सीवर लाइन का काम पूरा कर गली का निर्माण शुरू नहीं करवाया गया तो वे धरना देने को मजबूर होंगे। जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।


-
ये गली मेरे वार्ड में नहीं है। यह वार्ड 13 के अधीन गली आती है।
- सुखदेव सिंह, पार्षद वार्ड 14
-

गली हमारे वार्ड में है और आगे जाकर दो वार्डों में बंट जाती है। फिर भी गली के निर्माण का प्रयास कर रहे हैं। टेंडर हो चुका है लेकिन सीवर लाइन डलने के कारण दिक्कत आ रही है। इस बारे में एसडीओ से भी मिल चुके हैं।
- राधेश्याम, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड 13

-
सीवर लाइन डालने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। किसी को समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।
- सतपाल रोज, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed