फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anupama and Dev emerged as the best athletes in the sports competition

Fatehabad News: खेलकूद प्रतियोगिता में अनुपमा और देव बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Fri, 09 Oct 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 09 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Anupama and Dev emerged as the best athletes in the sports competition
भट्टू कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों को सम्मानित करते कालेज स्टाफ। स्त्र
भट्टूकलां। राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां में आयोजित 40वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में अनुपमा और लड़कों के वर्ग में देव कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। दूसरे दिन विद्यार्थियों ने दौड़ और चक्का फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेल प्रभारी लेफ्टिनेंट दीपक सिहाग ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलों को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। दो दिवसीय प्रतियोगिता के आयोजन में डीपीई सुनील कुमार और संदीप कुमार का विशेष योगदान रहा।
------------
लड़कियों के वर्ग के परिणाम
प्रतियोगिता के दूसरे दिन 1500 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ और चक्का फेंक सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। दूसरे दिन हुई प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में गायत्री ने प्रथम स्थान, पूनम ने दूसरा और अनुपमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दौड़ 800 मीटर में भी गायत्री ने प्रथम स्थान, पूनम ने दूसरा और अनुपमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दौड़ 200 मीटर में अनुपमा ने प्रथम स्थान, मुस्कान ने दूसरा और अंजुम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक इवेंट में अनुपमा ने प्रथम स्थान, मनीषा ने दूसरा और अंजुम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
लड़कों के वर्ग के परिणाम
लड़कों के वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में योगेश ने प्रथम स्थान, मनीष ने दूसरा और समीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दौड़ 800 मीटर में भी योगेश ने प्रथम स्थान, मनीष ने दूसरा और निशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दौड़ 200 मीटर में देव कुमार ने प्रथम स्थान, सिद्धार्थ ने दूसरा और रितेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में सिद्धार्थ ने प्रथम स्थान, योगेश ने दूसरा और सुरेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed