फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Female students showcased their talent through singing and dancing at the talent hunt

Fatehabad News: टैलेंट हंट में छात्राओं ने गायन और नृत्य कर दिखाई प्रतिभा

Fri, 09 Oct 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 09 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Female students showcased their talent through singing and dancing at the talent hunt
महिला महाविद्यालय मंे छात्राओं को सम्मानित करते हुए मुख्य अति​थि व अन्य स्त्रोत महाविद्यालय
फतेहाबाद। सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा में शुक्रवार को आयोजित टैलेंट हंट कार्यक्रम में छात्राओं ने गायन और नृत्य की प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हरियाणवी, पंजाबी, शास्त्रीय और पश्चिमी नृत्य के संगम ने कार्यक्रम में रंग जमाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. राजेश मेहता मुख्य अतिथि रहे। प्राचार्या डॉ. लखबीर कौर ने उनका स्वागत किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत उसे पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की है। ऐसे मंच छात्राओं को अपनी क्षमता पहचानने और उन्हें निखारने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. राजेश मेहता ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इनसे आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही रचनात्मकता और मंच पर अपनी बात रखने का कौशल भी विकसित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न नृत्य शैलियों और गायन की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समन्वय और संचालन सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. रीटा ने किया। डॉ. मीनाक्षी और मंजू बाला ने आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed