Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Commotion over a cheque at Union Bank in Tohana, Fatehabad; manager and customer trade accusations.
{"_id":"6a4e691cca94b16d560c121d","slug":"video-commotion-over-a-cheque-at-union-bank-in-tohana-fatehabad-manager-and-customer-trade-accusations-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना: यूनियन बैंक में चेक को लेकर हंगामा, मैनेजर और ग्राहक ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना: यूनियन बैंक में चेक को लेकर हंगामा, मैनेजर और ग्राहक ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप
टोहाना। यूनियन बैंक टोहाना ब्रांच में मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे चेक पास करवाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आरोप-प्रत्यारोप के बीच बैंक स्टाफ और ग्राहक आमने-सामने आ गए। सूचना पर 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया।
बैंक के ब्रांच मैनेजर अजय गोयल के अनुसार उनके पास 7 लाख रुपये का आरटीजीएस चेक आया था। साइन मैच न होने पर उन्होंने खाताधारक को बुलाने के लिए कहा। इसी बात पर युवक गाली-गलौज करने लगा और धमकी दी गई। गार्ड ने बाहर निकाला तो डंडा लेकर आ गया,साथ में 15-20 लोग भी थे। उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए थाने में लिखित शिकायत और एसएचओ व डीएसपी कार्यालय में मेल भेजने की बात कही।
गार्ड राज सिंह ने कहा कि उन्होंने युवक को शांति से बाहर बैठाने की कोशिश की, लेकिन उसने महिला स्टाफ को भी गालियां दीं और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
दूसरी तरफ चेक देने वाले ग्राहक गगन का कहना है कि साइन में मामूली फर्क था। वह खुद बैंक आए और दोबारा साइन करने को तैयार थे। गगन ने आरोप लगाया कि मैनेजर ने बदतमीजी की और बाहर निकलते ही गनमैन ने धक्के मारे गए।उन्होंने भी थाने में शिकायत दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।