Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Speaking in Tohana, Rajya Sabha member Subhash Barala said Service to people is service to nation; light a lamp of blessings for developed India
{"_id":"6aa8c9647bc24b20ed010420","slug":"video-speaking-in-tohana-rajya-sabha-member-subhash-barala-said-service-to-people-is-service-to-nation-light-a-lamp-of-blessings-for-developed-india-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला बोले- जनसेवा ही देशसेवा, विकसित भारत के लिए जलाएं आशीर्वाद का दीया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला बोले- जनसेवा ही देशसेवा, विकसित भारत के लिए जलाएं आशीर्वाद का दीया
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि ‘जनसेवा से देशसेवा’ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन का मूल मंत्र रहा है। उनके यशस्वी नेतृत्व में भारत ने विकास के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।
बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। स्टार्टअप इंडिया, लखपति दीदी, स्वच्छ भारत जैसी जनकल्याणकारी पहलें आज करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद के विरुद्ध सरकार की निर्णायक कार्रवाई ने देश के आत्मविश्वास और सुरक्षा को नई मजबूती दी है। आज दुनिया में भारत की साख और सम्मान बढ़ा है।
सांसद बराला ने आह्वान किया कि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी को सहभागी बनना होगा।
उन्होंने अपील की कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर को सायं 6 से 7 बजे तक सभी नागरिक अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करें। एक दीया आशीर्वाद का जलाएं, विकसित भारत के संकल्प को मजबूत बनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।