फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Instructions issued to complete work on the hospital under construction ahead of the deadline

Fatehabad News: निर्माणाधीन अस्पताल का काम डेडलाइन से पहले करने के निर्देश

Mon, 14 Sep 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 14 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to complete work on the hospital under construction ahead of the deadline
फतेहाबाद में निर्माणीधीन अस्पताल के निरीक्षण के बाद निर्देश देते हुए कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर
फतेहाबाद। मंत्री रणबीर गंगवा सोमवार को फतेहाबाद पहुंचे और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनस्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माणाधीन परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा से पहले पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भूना रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के नए रेस्ट हाउस में हुई बैठक में मंत्री ने पेयजल, सीवरेज और अन्य जनसुविधाओं की स्थिति जानी। उन्होंने आमजन से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूरे करने के निर्देश दिए। पेयजल और सीवरेज व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़कों, भवनों, पुलों और अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। मंत्री ने अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 2026-27 के विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद मंत्री रणबीर गंगवा ने निर्माणाधीन 200 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा से पहले काम पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में पूर्व विधायक दुड़ाराम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, पूर्व आईजी दलबीर भारती, अधीक्षण अभियंता अजीत सिंह, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राहुल चहल, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन शशिकांत और एक्सईएन बलविंद्र नैन, एसडीओ सतपाल रोज भी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed