Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : Checked records and arrangements of paddy in Jakhal Market Committee, DC has formed a team
{"_id":"672e25acc57a7549790dfc24","slug":"video-checked-records-and-arrangements-of-paddy-in-jakhal-market-committee-dc-has-formed-a-team","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जाखल मार्केट कमेटी में धान के रिकॉर्ड व व्यवस्था को जांचा, डीसी ने गठित की है टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जाखल मार्केट कमेटी में धान के रिकॉर्ड व व्यवस्था को जांचा, डीसी ने गठित की है टीम
फतेहाबाद के जाखल में धान खरीद कार्य अंतिम चरण में होने के चलते शुक्रवार को डीसी मनदीप कौर की ओर से गठित टीम ने जाखल मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंच कर धान खरीद के रिकॉर्ड व व्यवस्था की जांच की। इस दौरान टीम में शामिल जिला पंचायत अधिकारी अनूप सिंह, लेखा अधिकारी रविंद्र सिंह व जोगेंद्र सिंह मौजूद रहे।
जाखल मार्केट कमेटी कार्यालय के रिकॉर्ड का निरीक्षण करने के बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर धान की फसल के लिए चेकिंग की गई। हालांकि, जाखल में जांच के दौरान किसी भी तरह की कोई खामी नजर नहीं आई है। इस संबंध में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि धान फसल बेचने के लिए किसानों के लिए की गई व्यवस्था की जांच की गई है।
इसके अलावा मंडी में खरीदी गई धान की उठान व किसानों की ओर से बेची गई धान फसल की राशि उनके खाते में पहुंचने की व्यवस्था को जांचा गया है। अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भी यह जांच जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की खामियां मिलने पर तुरंत प्रभाव से जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर जाखल मार्केट कमेटी के सचिव बलवान सिंह भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।