फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   member committee formed to monitor drug smugglers in Kabir Basti

Fatehabad News: कबीर बस्ती में नशा तस्करों पर निगरानी के लिए 21 सदस्यीय कमेटी गठित

Mon, 07 Sep 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 07 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
member committee formed to monitor drug smugglers in Kabir Basti
- फतेहाबाद। कबीर बस्ती में नशे के खिलाफ लड़ाई के लिए 21 सदस्यीय कमेटी की घोषणा करते भवानी सिंह
फतेहाबाद। शहर की कबीर बस्ती में नशा तस्करों पर निगरानी के लिए 21 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट एवं नशामुक्ति सेना ने रविवार को बैठक आयोजित कर कमेटी का गठन किया।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक भवानी सिंह ने कहा कि जिले को नशामुक्त करने और तस्करों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में कमेटी अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 21 सदस्यीय टीम क्षेत्र में सक्रिय रहकर नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी। साथ ही नशा तस्करों पर निगरानी रखेगी। कमेटी में करण सिंह उर्फ सन्नी, पूर्व पार्षद विजय किराड़, पूर्व पार्षद राजेश, रवि कुमार मुंदरिया, डॉ. रमेश, जिले सिंह गुरईया, मुकेश खुंडिया, राजेंद्र किराड़ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राजकुमार सोलंकी, ईश्वर खन्ना, रणजीत खुंडिया, सुंदर मुंदरिया, ताराचंद फरंड, विक्की किराड़, करतार सिंह मुंदरिया, संजय खन्ना, विनोद खन्ना, सतीश कायत, टीटू प्रधान, नरेश कुमार और विनोद खरेरा को शामिल किया गया है। बैठक में राजेश खटक, रामनिवास नागर, श्याम लाल कायत, सुरेंद्र बसोड़, नरेश, स्वर्ण रत्ती, कपिल बोसवाल, गुरदीप अयाल्की राजेश बिश्नोई सहित कई नागरिक और बस्तीवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed