{"_id":"6ab94909336bde39700bb40c","slug":"video-accident-at-bhuna-mod-in-fatehabad-father-of-three-daughters-dies-scooter-rider-injured-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में भूना मोड़ पर हादसा, तीन बेटियों के पिता की मौत, स्कूटी सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में भूना मोड़ पर हादसा, तीन बेटियों के पिता की मौत, स्कूटी सवार घायल
फतेहाबाद। शहर के हिसार रोड स्थित भूना मोड़ पर रविवार रात को हुए सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान जगजीवनपुरा निवासी यशपाल के रूप में हुई है। यशपाल के तीन लड़कियां हैं। हादसे की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार यशपाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुराना बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान शिव चौक निवासी सागर स्कूटी पर वहां से गुजर रहा था। भूना मोड़ के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में यशपाल को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सागर भी घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी संजय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।