फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Black dog terror: Over 35 people bitten in Shivpuri; many, including children, injured.

काले कुत्ते का आतंक: शिवपुरी में 35 से ज्यादा लोगों को काटा, बच्चे समेत कई घायल; नगर पालिका की टीम ने पकड़ा

Sun, 27 Sep 2026 04:33 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 04:33 PM IST
Black dog terror: Over 35 people bitten in Shivpuri; many, including children, injured.

शिवपुरी में एक काले श्वान ने कई इलाकों में दहशत फैला दी। मनियर, गुरुद्वारा चौराहा, लुहारपुरा और पुरानी शिवपुरी के राधा रमण मंदिर क्षेत्र में आवारा श्वान ने 35 से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में बच्चे समेत कई लोग शामिल हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। कुछ लोगों ने निजी अस्पतालों में भी उपचार कराया।

बताया जा रहा है कि श्वान ने अचानक राह चलते लोगों पर हमला करना शुरू किया। मनियर क्षेत्र में करीब पांच लोगों को श्वान के काटने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक छह साल का बच्चा भी शामिल है। श्वान के हमले में घायल हुए लोगों में गुना निवासी राजू, शांति नगर निवासी प्रमोद कुशवाह और मनियर निवासी हृदेश उपाध्याय भी शामिल हैं। हृदेश उपाध्याय के भाई रूपेश उपाध्याय के मुताबिक, मनियर इलाके में कुत्ते ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया। अचानक हुए हमलों के कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया और लोग सतर्क होकर घरों से बाहर निकलते नजर आए।

ये भी पढ़ें- मुरैना में रेत माफिया का खौफनाक खेल: पुलिस से बचकर भागे ट्रैक्टर ने कार को 50 मीटर तक घसीटा, बाल-बाल बची जान

इधर, जिला अस्पताल में डॉग बाइट के मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अस्पताल की नर्स रश्मि सोलंकी के मुताबिक, रविवार सुबह 10 बजे तक 35 नए मरीजों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए जा चुके थे। मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी सिविल सर्जन को दी।

मामले की जानकारी मिलते ही नगर पालिका प्रशासन भी हरकत में आया। नगर पालिका सीएमओ यशवंत राठौड़ ने श्वान को पकड़ने के लिए टीम को मौके पर भेजा। डॉग स्क्वाड ने अलग-अलग इलाकों में श्वान की तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद नगर पालिका की टीम ने आखिरकार काले रंग के कुत्ते को पकड़ लिया। श्वान के पकड़े जाने की खबर के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

हालांकि, इस घटना ने शिवपुरी शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एक ही श्वान के हमले में इतने लोगों के घायल होने के बाद लोगों ने शहर में आवारा और आक्रामक कुत्तों को लेकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल नगर पालिका की टीम ने श्वान को पकड़ लिया है और घटना के बाद प्रभावित इलाकों में लोगों ने राहत महसूस की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बरेली: मीरगंज इलाके में खपरैल गिरने से महिला की मौत, युवक घायल

27 Sep 2026

पुण्यतिथि पर 'संस्कृति एवं भारतीय संस्कृति' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

27 Sep 2026

विश्व नदी और पर्यटन दिवस पर नमामि गंगे ने दिया संदेश, नदियां स्वच्छ हाेंगी तो बढ़ेगा पर्यटन; VIDEO

27 Sep 2026

ट्रेड शो: यूपी में तैयार हो रही पांचवीं पीढ़ी की पिस्टल, सेना की जरूरतों पर फोकस

27 Sep 2026

लखनऊ में बारिश से कई इलाकों में जलभराव, पानी कम हुआ तो भी परेशानियां कम नहीं; लोगों ने बयां किया दर्द

27 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस ने 24 घंटे में कुंडल लूट का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

27 Sep 2026

चमोली: 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश, परखाल तिराहे के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरे

27 Sep 2026
विज्ञापन

ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस और नशा मुक्ति के लिए दाैड़ा चंडीगढ़

कानपुर में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, विजयनगर में परिजनों ने लगाया जाम

27 Sep 2026

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों और भारत-चीन सीमा पर लगातार हो रही बर्फबारी

27 Sep 2026

राज्थान में सितंबर के अंत में बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि के साथ 16 जिलों में यलो अलर्ट

27 Sep 2026

श्रीनगर: लगातार बारिश से अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा, अलकेश्वर घाट हुआ जलमग्न

27 Sep 2026

महेंद्रगढ़ में बाइक की टक्कर से फायर ब्रिगेड कर्मी की मौत, भोजावास-सुंदरह मार्ग पर सुबह सैर के दौरान हुआ हादसा

अमृतसर में आपत्तिजनक नारे लिखने के आरोप में दो गिरफ्तार

27 Sep 2026

अमृतसर पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, पंजाब में डबल इंजन सरकार का दावा

27 Sep 2026

अमृतसर में पंजाब सखी शक्ति मेले का शुभारंभ, 8 जिलों की महिला उद्यमियों ने लगाए 75 स्टॉल

27 Sep 2026

बठिंडा में हथियारों से लैस 20 युवकों ने घर पर किया पथराव

कानपुर के सरसौल में मौसम की मार, पहली बार फ्लॉप हुआ सिकठिया पुरवा मेला

27 Sep 2026

फरीदाबाद: नशा मुक्ति का संदेश लेकर दौड़े धावक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिलाई शपथ

27 Sep 2026

चक्रवात का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 48 घंटे से बारिश, नदी-नाले उफान पर; कई रास्तों पर बढ़ा खतरा

अम्बिकापुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, निराकरण के दिए सख्त निर्देश

27 Sep 2026

सीजी क्राइम: दुर्ग में नाबालिग युवती की संदिग्ध हत्या, सिर पर भारी वस्तु से वार की आशंका; आरोपी फरार

27 Sep 2026

उज्जैन: अश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, भस्म आरती में गूंजा जय श्री महाकाल

27 Sep 2026

कानपुर: आस्था, उमंग और उत्साह में रंगा श्याम महोत्सव, दर्शन के लिए उमड़े भक्त

26 Sep 2026

VIDEO: बारिश में गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबी महिला घायल

26 Sep 2026

VIDEO: विदेशी फंडिंग से चल रहा धर्मांतरण का नेटवर्क

26 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर युवती और भाइयों से मारपीट

26 Sep 2026

VIDEO: स्कूल की स्मार्ट क्लास से बैटरी-इन्वर्टर चोरी, प्राथमिकी दर्ज

26 Sep 2026

VIDEO: अचानक ब्रेक लगाने पर टेंपो से टकराई बाइक, युवक की मौत

26 Sep 2026

VIDEO: बाइक सवार ने महिला के कान से कुंडल खींचे

26 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed