फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bricks pelted at doctor's car and windows smashed during a dispute between a husband and wife

Fatehabad News: पति-पत्नी के विवाद में डॉक्टर की कार पर बरसाईं ईंटें, शीशे तोड़े

Sun, 27 Sep 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 27 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bricks pelted at doctor's car and windows smashed during a dispute between a husband and wife
नूर हॉस्पिटल के बाहर युवकों का द्वारा ईंट मारकर तोड़ी गई गाड़ी व मौजूद पुलिस : संवाद
रतिया। शहर की ऑटो मार्केट स्थित नूर अस्पताल के बाहर रविवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। डिलीवरी के बाद अस्पताल में भर्ती विवाहिता से झगड़ा करने पहुंचे पति और उसके साथियों ने स्टाफ से भी विवाद किया। इसके बाद आरोपियों ने डॉक्टर की कार पर ईंट-पत्थर बरसा दिए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार टोहाना के गांव हैदरवाला निवासी 25 वर्षीय मनप्रीत कौर की शादी हमजापुर निवासी दलेर सिंह से हुई थी। दोनों के बीच करीब छह माह से अनबन चल रही थी।
विज्ञापन

मायका पक्ष ने मनप्रीत को डिलीवरी के लिए नूर अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसने बच्ची को जन्म दिया। रविवार शाम को दलेर सिंह मुंह पर कपड़ा बांधकर छह-सात साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा। उसने पत्नी मनप्रीत और सास मिठो देवी से गाली-गलौज शुरू कर दी। अस्पताल स्टाफ ने बीच-बचाव किया तो आरोपी उनसे भी उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवकों ने अस्पताल संचालक डॉ. रविंद्र कुमार की बाहर खड़ी कार पर ईंट-पत्थर बरसा दिए। हमले में कार के शीशे टूट गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नूर हॉस्पिटल के बाहर युवकों का द्वारा ईंट मारकर तोड़ी गई गाड़ी व मौजूद पुलिस : संवाद

नूर हॉस्पिटल के बाहर युवकों का द्वारा ईंट मारकर तोड़ी गई गाड़ी व मौजूद पुलिस : संवाद

नूर हॉस्पिटल के बाहर युवकों का द्वारा ईंट मारकर तोड़ी गई गाड़ी व मौजूद पुलिस : संवाद

नूर हॉस्पिटल के बाहर युवकों का द्वारा ईंट मारकर तोड़ी गई गाड़ी व मौजूद पुलिस : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed