Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Hoisting of 111-foot-tall 'Agra Dhwaj' in Bhiwani; Savitri Jindal conveys a message of unity.
{"_id":"6ab8f6abfc69c6c8aa05c867","slug":"video-hoisting-of-111-foot-tall-agra-dhwaj-in-bhiwani-savitri-jindal-conveys-a-message-of-unity-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में 111 फीट ऊंचे अग्र ध्वज का ध्वजारोहण, सावित्री जिंदल ने दिया एकजुटता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में 111 फीट ऊंचे अग्र ध्वज का ध्वजारोहण, सावित्री जिंदल ने दिया एकजुटता का संदेश
भिवानी। रोहतक रोड स्थित अग्रसेन भवन में श्री अग्रसेन ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिसार की विधायक एवं उद्योगपति सावित्री जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने भिवानी में स्थापित किए गए 111 फीट ऊंचे अग्र ध्वज का ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं जींद विधायक कृष्ण मिड्ढा ने की, जबकि भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ भी मौजूद रहे। इस दौरान समाज के लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में सावित्री जिंदल ने कहा कि सभी सरकारें अपने स्तर पर अच्छा काम करती हैं। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करना चाहिए।
111 फीट ऊंचे अग्र ध्वज की स्थापना को लेकर अग्रवाल समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।