{"_id":"6ab8f63d1b4cab8ba50b9167","slug":"video-shimla-geyti-theatre-himachal-temples-mountains-painting-exhibition-sunita-singh-rana-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: हिमाचल के मंदिर और पहाड़ बने लोगों की पहली पसंद, गेयटी में सजी 200 चित्रों की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: हिमाचल के मंदिर और पहाड़ बने लोगों की पहली पसंद, गेयटी में सजी 200 चित्रों की प्रदर्शनी
हिमाचल की खूबसूरत वादियां, पहाड़, मंदिर और यहां की संस्कृति अब कैनवास पर उतरकर लोगों का ध्यान खींच रही हैं। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में हिमाचल से जुड़े चित्र दर्शकों की पहली पसंद बने हुए हैं।
शिमला निवासी चित्रकार सुनीता सिंह राणा की इस एकल चित्रकला प्रदर्शनी में करीब 200 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इन चित्रों में हिमाचल के रहन-सहन, संस्कृति, धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य को अलग-अलग रंगों और कलात्मक अंदाज में कैनवास पर उकेरा गया है।
प्रदर्शनी में हिमाचल के मंदिरों और पहाड़ी दृश्यों को खास तौर पर पसंद किया जा रहा है। पहाड़ों की खूबसूरती और हिमाचली जीवन से जुड़े चित्र दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
प्रदर्शनी में सिर्फ हिमाचल ही नहीं, बल्कि देश के अन्य खूबसूरत स्थानों को भी चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। इसमें माउंट आबू का अधर देवी मंदिर, सनसेट, केरल के बैकवाटर, कन्याकुमारी का त्रिवेणी सनसेट और विवेकानंद रॉक मेमोरियल से जुड़े चित्र शामिल हैं।
प्रदर्शनी में ज्यादातर ऑयल पेंटिंग रखी गई हैं। अलग-अलग विषयों पर बनाए गए चित्रों में प्रकृति, धार्मिक स्थल और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।
सुनीता सिंह राणा ने बताया कि वह कई वर्षों से चित्रकारी कर रही हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी नहीं लगाई थी। उनकी इच्छा थी कि पहली प्रदर्शनी सामूहिक नहीं बल्कि एकल प्रदर्शनी के रूप में हो।
इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी कलाकृतियों को एक जगह प्रदर्शित किया है। गेयटी थिएटर में लगी इस प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शकों को हिमाचल की प्राकृतिक खूबसूरती और संस्कृति के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों की कलात्मक झलक भी देखने को मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।