{"_id":"6787bb4e0259d9a8b20079dd","slug":"video-carakha-thathara-ma-enaeca-334b-para-taral-oura-bsa-ma-takakara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चरखी दादरी में एनएच 334बी पर ट्रॉले और बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी में नेशनल हाइवे 334 बी पर गांव मोरवाला के पास बुधवार सुबह एक निजी बस व ट्राले की टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि ट्राला चालक मौके से भाग गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति को चोटें नहीं लगी। बुधवार सुबह एक निजी बस दादरी से सवारी लेकर झज्जर के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान बस में करीब 35 यात्री सवार थे। सुबह बस यात्रियों को उतारने के लिए मोरवाला बस अड्डे पर रुकी थी। यात्रियों के उतरने के बाद बस चली और ब्रेकर होने के कारण बस अधिक मंदी गति से चलने लगी। इस दौरान सामने से एक ट्राला आया और उसने बस में टक्कर मार दी। इसमें दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद मौके पर सवारियों ने चीखना शुरू किया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद ट्राला चालक मौके से भाग गया। हादसे में आगे बैठे लोगों को मामूली चोटें आई, लेकिन बड़ी जनहानि नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर इमलोटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। हादसे का कारण अधिक धुंध बताई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।