{"_id":"6a9bc529858c8884440b12ac","slug":"dispute-over-a-girl-minor-stabbed-to-death-in-delhi-2026-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में नाबालिग लड़के का कत्ल: लड़की को लेकर था विवाद, दोस्ती के बारे में किए सवाल और फिर चाकू से गोद डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में नाबालिग लड़के का कत्ल: लड़की को लेकर था विवाद, दोस्ती के बारे में किए सवाल और फिर चाकू से गोद डाला
Sat, 05 Sep 2026 01:08 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:08 PM IST
सार
दिल्ली के नांगलोई में नाबालिग लड़के की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। तीन नाबालिग आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन
Delhi Police
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली के नांगलोई इलाके में स्कूल जाने के दौरान बृहस्पतिवार को 15 साल के छात्र पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नांगलोई निवासी ध्रुव के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल छात्र को पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग से एक छात्रा के साथ दोस्ती को लेकर सवाल कर रहे थे, जिसको लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

ज्यादा खून बह जाने के कारण हुई मौत
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया 3 सितंबर की दोपहर 1.51 बजे नांगलोई थाना को सोनिया अस्पताल से सूचना मिली कि चाकू लगने से घायल एक 15 साल के लड़के को भर्ती कराया गया है। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची।

जहां घायल लड़के की दाहिनी जांघ पर चाकू का घाव था। इलाज के दौरान ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ध्रुव 9वीं कक्षा का छात्र था।
घटना के समय वह अपने दोस्तों और स्कूल की एक छात्रा के साथ स्कूल जा रहा था। तभी तीन लड़कों ने उन्हें रोका और लड़की से मृतक के साथ उसकी दोस्ती के बारे में सवाल किए।
लड़की से दोस्ती को लेकर शुरू हुआ झगड़ा
इस बात पर उनके बीच बहस होने लगी। मृतक और उसके दोस्त घर लौटने लगे। उसके करीब 15-20 मिनट बाद झगड़ा करने वाले तीन लड़कों ने उन्हें फिर से रोका और लड़की के साथ मृतक की दोस्ती को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया।
इस बात पर उनके बीच बहस होने लगी। मृतक और उसके दोस्त घर लौटने लगे। उसके करीब 15-20 मिनट बाद झगड़ा करने वाले तीन लड़कों ने उन्हें फिर से रोका और लड़की के साथ मृतक की दोस्ती को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया।
उनमें से एक ने चाकू से मृतक की जांघ पर वार किया और सभी वहां से भाग गए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और घटना के कुछ ही घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।