फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   On the 30th day of the strike, nine sanitation workers registered their protest by shaving their heads.

Charkhi Dadri News: हड़ताल के 30वें दिन नौ सफाई कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर जताया विरोध

Fri, 04 Sep 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
On the 30th day of the strike, nine sanitation workers registered their protest by shaving their heads.
मुंडन करवाने के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रही। मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने अब विरोध का अलग तरीका अपनाते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हड़ताल के 30वें दिन 9 हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से आंदोलन करने के बावजूद उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते उन्होंने मुंडन करवाकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया है। नगर परिषद कार्यालय परिसर में लगातार हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने 30वें दिन प्रधान सूरज कुमार,उप प्रधान सोनू कुमार, भारत, सिकंदर, शशि, अनिल, ऋषिपाल, अमिताभ, गोबिंद आदि ने मुंडन करवा सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया।
विज्ञापन

मुंडन के बाद सभी धरना स्थल पर मौजूद सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे सर्व कर्मचारी महासंघ पूर्व प्रधान राजकुमार घिकाड़ा, विजय कुमार, अधिवक्ता विजय चौहान आदि ने संबोधित कर समर्थन किया। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। कर्मचारी नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड रोड की तरफ बढ़े और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगवान परशुराम चौक तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भगवान परशुराम चौक पर पहुंचने के बाद कर्मचारी सड़क किनारे खड़े होकर काफी देर तक विरोध जताते रहे।
कर्मचारियों ने जताई नाराजगी
हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को नौ कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से ले और जल्द बातचीत कर समाधान निकाले। कर्मचारियों के इस कदम को देखने के लिए चौक पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।
30 दिन से नहीं लगी झाड़ू
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था पर लगातार असर पड़ रहा है। विभिन्न इलाकों में जगह-जगह कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नगर परिषद की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कचरा उठान करवाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन हड़ताल लंबी खिंचने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य बनाए रखना चुनौती बना हुआ है। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं।
चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
बस स्टैंड रोड से भगवान परशुराम चौक तक निकाले गए प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। चौक पर पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के लिए जल्द कदम उठाने चाहिए।

झाड़ू प्रदर्शन कर पहुंचेंगे विधायक आवास पर
सफाई कर्मचारी प्रधान सूरज कुमार ने बताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो शनिवार को सभी सफाई कर्मचारी बाजार में झाड़ू प्रदर्शन कर विधायक आवास पर पहुंचेंगे। जहां मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
वर्सन:
जब तक सरकार हमारा 17 सूत्री मांग पत्र जारी नहीं करेगी, हमारी हड़ताल जारी रहेगी। अभी आंदोलन तेज होने की संभावना है।--सूरज कुमार, प्रधान सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed