{"_id":"683f0b7a22d710b2fc0dce87","slug":"video-rajya-sabha-mp-kiran-chaudhary-attacked-former-cm-hooda-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने पूर्व सीएम हुड्डा पर बोला हमला, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने पूर्व सीएम हुड्डा पर बोला हमला, कही ये बात
राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी की सराहना कर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर ठेठ हरियाणवी में ज़ुबानी हमला बोला। किरण ने कहा की हुड्डा पर इतने केस हैं कि उसकी मूंड़ी खिंची हुई है। साथ ही कहा की हुड्डा कांग्रेस को हराने में लगा है।
राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी तोशाम हलके के कई गांवों के दौरे पर थी। किरण ने हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पहले भी हो सकता है, पर हुआ नहीं। क्योंकि ऊपर से नीचे सारे के सारे हुड्डा जैसे बैठे थे। इन सबके ऊपर केस हैं और केस होंगे तो मूंडी दबी रहेगी। किरण ने बेखौफ कहा कि इन्होंने (हुड्डा) जनता के पैसे लुटने में कोई कसर नहीं छोड़ीं। वहीं इसके बाद किरण ने अपने समर्थकों हरियाणा के विधानसभा चुनावों की याद दिलाई और कहा कि तुम्हें लगता था कांग्रेस की सरकार बनेगी, पर मुझे पता था नहीं बनेगी। उन्होंने ठेठ हरियाणवी में कहा कि इस बार भी नीचे (विपक्ष) बैठते तो काम खत्म था। तीसरी बार भी नीचे बैठते तो आज अपना हाल भी हुड्डा जैसा होता। किरण ने कहा कि आज हुड्डा ऐसे ही घूमता फिरता रहता है। किरण चौधरी का हरियाणा में हुड्डा पर हमला यहीं नहीं रूका। उन्होंने कहा कि हुड्डा नीचे ही नीचे हाथ मिलाए हुए है। ये खुद कांग्रेस को हराने में लगा है। साथ ही किरण ने कहावत के बहाने भी हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने हरियाणा कहावत कही की जब बाड़ ही खेत को खा री हो तो खेत मैं के रवैगा। इस दौरान किरण चौधरी ने अपने जन्मदिन पर हर कार्यकर्ता से पेड़ लगाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।