फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Massive fire breaks out in chemical-laden truck in Bhiwani; several shops and street carts reduced to ashes

भिवानी के बहल में केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग: कई दुकानें और रेहड़ियां जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

Sun, 20 Sep 2026 10:48 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 20 Sep 2026 10:48 AM IST
सार

केमिकल की वजह से आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि पास में लगी रेहड़ियों और दुकानों में भी आग फैल गई। आग की चपेट में आने से कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
Massive fire breaks out in chemical-laden truck in Bhiwani; several shops and street carts reduced to ashes
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बहल के राजगढ़ रोड पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां खड़े एक ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक में ज्वलनशील रसायन भरा हुआ था, जिसके रिसाव के चलते आग तेजी से फैली और आसपास की दुकानों व रेहड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन




नाले में बहे केमिकल ने पकड़ी आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुजरात से सोनीपत जा रहा यह ट्रक शनिवार रात को एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में राजगढ़ रोड पर पलट गया था। इस हादसे में चालक के पैर में चोट आई थी, जिसे रात में ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।
विज्ञापन


ट्रक पलटने के कारण रातभर उसमें से ज्वलनशील रसायन का धीरे-धीरे रिसाव होता रहा और वह पास से गुजर रहे गंदे पानी के नाले में बहने लगा। रविवार सुबह सुरपुरा रोड की तरफ नाले में मौजूद केमिकल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। नाले की धार के सहारे लपटें तेजी से पलट कर खड़े ट्रक तक पहुंच गईं और कुछ ही पलों में ट्रक आग का गोला बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास की दुकानें चपेट में, भारी नुकसान
केमिकल की वजह से आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि पास में लगी रेहड़ियों और दुकानों में भी आग फैल गई। आग की चपेट में आने से कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा
हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुट गईं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा घेरा बनाया और लोगों को घटनास्थल से दूर हटाया। फिलहाल स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने और नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed