{"_id":"692c3b52a5d39380a407eb51","slug":"video-manisha-death-case-2025-11-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: मनीषा मौत मामले में पिता का बयान, सरकार जांच करे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: मनीषा मौत मामले में पिता का बयान, सरकार जांच करे तेज
मनीषा मौत मामले में रविवार को गांव ढाणी लक्ष्मण के मेन बस स्टैंड के समीप बीसी चौपाल के आगे एक दिन का सांकेतिक धरना दिया गया। इस दौरान पंचायत में पहुंचने वाले लोगों ने रखा एक दिन का उपवास। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व सरपंच अणतराम शर्मा ने की। मनीषा के पिता संजय ने बताया कि दिल्ली एम्स ने रोहतक पीजीआई में हुए मनीषा के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। सीबीआई उनसे अब तक पांच से छह बार पूछताछ कर चुकी है। वे समाज व ग्रामीणों से बातचीत करके आगे का फैसला लेंगे। संजय ने कहा कि सीबीआई जांच धीरे चल रही है। उनकी सरकार से मांग है कि जांच में तेजी लाई जाए। वे सीबीआई द्वारा की जा रही जांच से संतुष्ट है। किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि देर से मिला न्याय भी अन्याय के बराबर होता है। हमने सरकार से मांग की है कि जांच कहा तक पहुंची, इस बात को परिजनों को बताया जाए। उन्होंने कहा कि जब मनीषा के पिता को सीबीआई ने हत्या का मामला दर्ज करने की बात कही है तो उसको सार्वजनिक करने में क्या हर्ज है। सुरेश ने कहा कि सरकार सीबीआई से बात करे अगर जल्दी मामले का खुलासा नहीं करती है तो दो तीन दिन में हम ग्रामीणों से बातचीत करके आगे की रणनीति तय करेंगे। जितेन्द्र पटोदी ने कहा कि जांच जो चल रही है, इसमें अधिकारी निक्षेप जांच करें। आत्मा सो परमात्मा हर व्यक्ति को उम्मीद है न्याय होगा। सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह न फैलाएं। सुरेन्द्र जवारा सोनीपत ने कहा कि गरीब बेटी के न्याय के लिए पूरे गांव में घरों के आगे छोटी प्लेट लगाकर मनीषा को न्याय दिलाने की बात लिखकर अपने घरों के आगे लगाए। उन्होंने पंचायत से बेटी के नाम से गांव का नाम रखने की अपील की। धरने पर किसान नेता सुरेश कोथ, पुष्पा मलिक जूई, सरपंच जयसिंह पूर्व सरपंच शम्भू, मोनू तालू मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।