{"_id":"692beea7150bbf570108662d","slug":"video-women-athletes-showed-their-strength-in-weightlifting-league-in-shahjahanpur-2025-11-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sports: शाहजहांपुर में अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग लीग का आयोजन, महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: शाहजहांपुर में अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग लीग का आयोजन, महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम
शाहजहांपुर में वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से अस्मिता खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग वूमेन लीग 2025 का आयोजन शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग में किया गया। इसमें महिला खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाते हुए पुरस्कार जीते हैं। रविवार को हुए कार्यक्रम में सब जूनियर बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में अंशिका वर्मा प्रथम रहीं। आरुषि द्वितीय, सोनम तृतीय स्थान पाया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में रोली वर्मा प्रथम, रहनुमा द्वितीय, नव्या तृतीय स्थान पर रहीं। 53 किलोग्राम भार वर्ग में साहिबा प्रथम, नसरीन द्वितीय, प्रियांशी तृतीय, 58 किलोग्राम भार वर्ग में पलक प्रथम ,उर्वशी द्वितीय, सहजल तृतीय, 63 किलोग्राम भार वर्ग में शालिनी प्रथम, रजिया द्वितीय, आलिया तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में रोजी प्रथम, आफरीन द्वितीय, दिव्यांशी तृतीय रहीं। 53 किलो भार वर्ग में निकिता वर्मा प्रथम, गौरी द्वितीय रहीं। इससे पहले मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र पाल बमनिया व जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय यादव, ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय वर्मा की निगरानी में हुए आयोजन में निर्णायक मंडल में कोच राजीव कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी राजकिशोर, संतोषी कुमारी शामिल रहीं। डॉ.कैलाश यादव, कमलजीत सिंह, रेहान खान, मुजाहिद अली आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।