{"_id":"692bee68d1280f1c600b31d7","slug":"video-three-vehicles-collided-on-bareilly-badaun-highway-loader-driver-died-2025-11-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बरेली-बदायूं हाईवे पर तीन वाहन भिड़े, लोडर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बरेली-बदायूं हाईवे पर तीन वाहन भिड़े, लोडर चालक की मौत
बरेली-बदायूं हाईवे पर गांव घटपुरी पेट्रोल पंप और गंगा एक्सप्रेसवे गोल चक्कर के निकट रविवार भोर हादसा हो गया। हाईवे पर लोडर वाहन चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे आ रहे दो वाहन उससे टकरा गए, जिसमें सबसे आगे चल रहे लोडर वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। लोडर वाहन बदायूं से बर्फ की खेप लेकर बिनावर की ओर जा रहा था। उसके पीछे एक अन्य लोडर भी उसी दिशा में चल रहा था। दोनों के पीछे राजस्थान नंबर की स्लीपर बस चल रही थी। बताया जाता है कि अचानक वाहन धीमे होने से पीछे से आ रहे दोनों वाहन टकरा गए। बस से लोडर वाहन को टक्कर लगी और यह वाहन आगे पहले वाले लोडर से जा भिड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि सबसे आगे चल रहे लोडर का चालक बुरी तरह दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।