Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Irrigation Minister Shruti Choudhry lashes out at Congress and Bhupinder Hooda in Bhiwani; says Congress is engaging in theatrics and has lost the people's trust.
{"_id":"6a9c07a409c9a3334b0ed875","slug":"video-irrigation-minister-shruti-choudhry-lashes-out-at-congress-and-bhupinder-hooda-in-bhiwani-says-congress-is-engaging-in-theatrics-and-has-lost-the-peoples-trust-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में कांग्रेस व भूपेंद्र हुड्डा पर बरसीं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, बोलीं- तमाशे कर रही कांग्रेस, लोगों का उठ गया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में कांग्रेस व भूपेंद्र हुड्डा पर बरसीं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, बोलीं- तमाशे कर रही कांग्रेस, लोगों का उठ गया भरोसा
भिवानी। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने गांव जमालपुर में किसानों का धरना खत्म करवाकर तोशाम हलके को 43 करोड़ रुपये की सौगात दी। भिवानी के बवानीखेड़ा हलके के जमालपुर गांव में नहरी पानी हर महीने 16 दिन चलवाने की मांग को लेकर 71 दिनों से किसानों का धरना चल रहा था। जिसे खत्म करवाने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी धरने पर पहुंची। इस दौरान विधायक कपूर बाल्मीक भी उनके साथ रहे। श्रुति चौधरी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सुंदर नहर में 8 दिन पानी चलने लगा है। अगले रोटेशन में इसे बढ़ा कर 16 दिन किया जाएगा। जिसके बाद किसानों ने अपना धरना खत्म किया।
बवानीखेड़ा हलके के जमालपुर गांव में किसानों का धरना उठवाने पहुंची श्रुति चौधरी ने किसानों को सुंदर नहर में पूरा पानी चलवाने का दिया भरोसा। उन्होंने कहा कि 211 करोड़ रूपये भुरटाना ब्रांच और 185 करोड़ सुंदर नहर के जीर्णोद्धार पर खर्च हो रहे हैं। साथ ही कहा कि गांव के लोग जमीन दें तो बारिश के समय पानी के बड़े स्टोरेज पर काम हो सकता है। जो पानी कमी के समय प्रयोग हो सके। साथ ही श्रुति चौधरी ने लोगों से नहरी पानी चोरी ना करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि नहरी पानी चोरी करने से कई जगह पीने के पानी के भी लाले पड़ जाते हैं। इस दौरान उन्होंने महीने भर से हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों को लेकर कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की हर संभव मांग पूरी कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के साथ विधानसभा में धक्कामुक्की पर श्रुति चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि ये पहली बार नहीं, कांग्रेस नेताओं का हर बार ऐसा रवैया रहता है। संसद में भी कांग्रेस नेता ऐसे ही नारेबाज़ी कर भाग जाते हैं। श्रुति चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे तमाशों से ही लोगों का नेताओं से विश्वास उठने लगा है। कांग्रेस की गुटबाजी पर श्रुति चौधरी ने कहा कि इनके पल्ले कुछ नहीं, फिर भी इनका ये हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।