Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
Janmashtami celebrations are in full swing across the district; temples are witnessing large crowds for prayers and worship, and tableaux depicting Lord Krishna are being taken out in various places.
{"_id":"6a9ba74c8d9b7a22af0de8ad","slug":"video-janmashtami-celebrations-are-in-full-swing-across-the-district-temples-are-witnessing-large-crowds-for-prayers-and-worship-and-tableaux-depicting-lord-krishna-are-being-taken-out-in-various-places-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिले में जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए रही भीड़, जगह-जगह निकाली भगवान कृष्ण की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जिले में जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए रही भीड़, जगह-जगह निकाली भगवान कृष्ण की झांकी
अरविंद कुमार
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:53 AM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी आस्था और उत्साह के साथ मनाई गई। लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। वहीं जगह-जगह नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के जयकारों के साथ भगवान कृष्ण की झांकी निकली। जयकारों से पूरा जिला गूंज उठा। जन्माष्टमी पर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धरकर स्वांग रचे।
जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, कनालीछीना, थल, झूलाघाट सहित अन्य हिस्सों में जन्माष्मी पर्व की धूम रही। सुबह से ही जिला मुख्यालय के घंटाकरण, उल्का देवी, सेरादेवल सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने उपवास रखकर अपने आराध्य भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की। घरों में भी भगवान कृष्ण की मूर्ति, पालना सजाया गया। लोगों ने सुबह के समय उन्हें पवित्र स्नान कर नए वस्त्र, मुकुट, बांसुरी अर्पित की। वहीं बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धरकर स्वांग रचा। देर रात लोगों ने भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना कर उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाते हुए अपना व्रत तोड़ा। देर रात तक नगर से लेकर गांवों-कस्बों तक भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे।
---------
गंगोलीहाट में जन्माष्टमी महोत्सव शुरू
गंगोलीहाट। हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से जन्माष्टमी पर ब्यालपाटा मैदान से स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तक भगवान कृष्ण की झांकी निकाली गई। हाट के युवाओं ने कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर चित्रण किया। झांकी के बाद मैदान में स्कूलीय बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं हॉट कला एवं सांस्कृतिक मंच की तरफ से ब्यालपाटा मैदान में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का भी आगाज हुआ। स्वतंत्रता सेनानी की वीरांगना कालावती पंत, विधायक फकीर राम टम्टा और अध्यक्ष नगर पालिका विमल रावल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व विधायक नारायण राम, दर्पण कुमार, कृष्ण बोरा, रमेश बोरा, पुष्कर सिंह, दीपक मेहरा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।