{"_id":"6ab212abe8b73eae700cc8e1","slug":"fire-breaks-out-again-in-a-drain-in-bhiwani-two-days-later-due-to-chemicals-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: दो दिन बाद फिर भड़की रसायन से नाले में आग, राजगढ़ रोड पर पलटा था टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: दो दिन बाद फिर भड़की रसायन से नाले में आग, राजगढ़ रोड पर पलटा था टैंकर
Tue, 22 Sep 2026 11:01 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:01 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अभी तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची है। आग के दोबारा भड़कने से आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
रविवार को राजगढ़ रोड पर रसायन से भरे टैंकर के पलटने से रसायन रिसाव होकर सुरपुरा रोड पर बने नालों में चला गया था। मंगलवार को इसी नाले में आए रसायन में अज्ञात कारणों से आग भड़क गई। आग से निकला धुवां जब आसमान में बवंडर बनकर उठा तो लोग भयभीत हो गए। देखते ही देखते वहां भीड़ एकत्रित हो गई जिसे हटाने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
लोगों ने दमकल केंद्र को सूचना दी गई पर करीब दो घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं आई। बताया जा रहा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अभी तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची है। आग के दोबारा भड़कने से आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन