Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : In Bhiwani, the farmers' straw and millet bundles kept at Jatuwala Johar were set on fire
{"_id":"673f454b1b677e7a59091d69","slug":"video-in-bhiwani-the-farmers-straw-and-millet-bundles-kept-at-jatuwala-johar-were-set-on-fire","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में जाटूवाला जोहड़ पर रखी किसानों की पराली व बाजरे की पुलियों में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में जाटूवाला जोहड़ पर रखी किसानों की पराली व बाजरे की पुलियों में लगाई आग
भिवानी के गांव धनाना से पुर रोड स्थित जाटूवाला जोहड़ की भूमि पर पड़ी पराली व बाजरे की पुली में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। वीरवार सुबह इसकी सूचना डॉयल 112 पर दी गई। जिसके बाद दमकल कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। डॉयल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों व दमकल कर्मचारियों ने मिलकर आग को ज्यादा भड़कने और वहां पड़ी पराली में आग का फैलाव होने से रोका। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन पराली आग शांत होने के बाद भी सुलगती रही। किसान संदीप ने बताया कि उसे करीब सुबह 6 बजे सूचना मिली थी कि उनकी पराली में किसी ने आग लगा दी है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी, 112 व मुंढाल पुलिस मौके पर पहुंची। आग से संदीप की तीन एकड़ की पराली, नवीन की एक एकड़ की पराली, अंकित की एक एकड़ पराली, सुरेश की दो एकड़ पराली, एक एकड़ बाजरे की पुली जलकर खाक हो गई वहीं एक एकड़ टेक राम की पराली, एक एकड़ की पराली अन्य किसान की जल कर राख हो गई। संदीप ने बताया कि जोहड़ के समीप कई किसानों ने अपनी पराली डाली हुई थी। अलग अलग लगाए गए पराली के ढेरों में जानबूझकर किसी ने आग लगाई है। जिसकी शिकायत भी मुंढाल पुलिस चौकी में दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।