{"_id":"6aa06c39fbdeade504090f74","slug":"youth-distressed-over-demands-for-money-goes-missing-fir-registered-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156760-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पैसे मांगने से परेशान युवक लापता, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पैसे मांगने से परेशान युवक लापता, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
लोहारू। नाजायज पैसों की मांग को लेकर दबाव बनाए जाने के आरोपों के बीच सोमवार को 28 वर्षीय देवेन्द्र घर से लापता हो गया। शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(6) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर 14 निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र देवेन्द्र शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। वह मजदूरी करता है तथा पहले कुछ व्यक्तियों के संपर्क में था। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति उससे नाजायज पैसों की मांग कर काफी समय से परेशान कर रहे थे। परिवार ने उन्हें देवेन्द्र को परेशान न करने के लिए कहा था इसके बावजूद उस पर दबाव बनाया जाता रहा।
शिकायतकर्ता के अनुसार सात सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे देवेन्द्र घर से लापता हो गया। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत में आशंका जताई गई है कि संबंधित व्यक्तियों के दबाव में देवेन्द्र किसी अप्रिय घटना का शिकार हो सकता है। पुलिस लापता युवक की तलाश करने के साथ शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
लिखित कागजात करवाने और नोट मिलने का आरोप
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्तियों ने उसके पुत्र को बहला-फुसलाकर अथवा दबाव में लेकर उससे कुछ लिखित कागजात करवाए थे। देवेन्द्र के लापता होने के बाद घर पर उसका लिखा हुआ एक नोट भी मिला। परिजनों ने यह नोट पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया है। शिकायत में धीरज, विजयपाल और शर्मिला निवासी गांव गहलड़ी, तहसील नारनौल, जिला महेंद्रगढ़ तथा हाल आबाद दादरी रोड, बाढड़ा क्षेत्र के नाम शामिल हैं। लोहारू थाने के जांच अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(6) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है