Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Free travel for sisters on Bhiwani Roadways buses was fraught with difficulties; they had to wait for buses on the first day.
{"_id":"6a901aa196f437d98d0e5790","slug":"video-free-travel-for-sisters-on-bhiwani-roadways-buses-was-fraught-with-difficulties-they-had-to-wait-for-buses-on-the-first-day-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी रोडवेज बसों में बहनों का मुफ्त सफर रहा कठिनाइयों भरा, पहले दिन बसों के लिए करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी रोडवेज बसों में बहनों का मुफ्त सफर रहा कठिनाइयों भरा, पहले दिन बसों के लिए करना पड़ा इंतजार
भिवानी। रक्षा बंधन पर्व पर हरियाणा रोडवेज की तरफ से बहनों के मुफ्त सफर की वीरवार दोपहर 12 बजे के बाद कठिन सफर की शुरूआत हो गई। भिवानी बस स्टैंड पर महिलाओं की विभिन्न रूटों पर जाने के लिए काफी भीड़ जुटी वहीं महिलाओं को रोडवेज बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। बूथों पर भी महिलाएं बसों का इंतजार करती दिखाई दी वहीं छोटे बच्चों और सामान के साथ महिलाएं बसों के लिए कभी इधर तो कभी उधर भी दौड़ लगाती रही। शुक्रवार को भी दिनभर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर रहेगा वहीं शनिवार दोपहर 12 बजे तक महिलाएं अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर वापस भी घर लौट सकती हैं। इस अवधि में रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त रहेगा। पहले दिन दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक करीब साढ़े सात सौ महिलाओं व बच्चों ने रोडवेज बसों में सफर किया। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।