{"_id":"6ae23c65ee53edb48d009356","slug":"ig-op-narwal-inspected-the-police-lines-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159358-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आईजी ओपी नरवाल ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आईजी ओपी नरवाल ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैयारियों का निरीक्षण करते पुलिस महानिरीक्षक ओपी
भिवानी। पुलिस महानिरीक्षक ओपी नरवाल ने बुधवार को पुलिस लाइन का दौरा कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर पूरी निष्ठा और समर्पण से जनसेवा करने का संदेश दिया।
दौरे के दौरान आईजी ने जिले में कानून व्यवस्था के लिए गठित पुलिस कंपनियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों की कार्यक्षमता, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति तत्परता परखी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
आईजी नरवाल ने कहा कि वर्तमान समय में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस का दायित्व अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना कायम करना और प्रत्येक परिस्थिति में कानून के अनुसार कार्य करना भी है। इसके लिए जवानों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने जवानों को ड्यूटी पूरी लगन, निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाने तथा जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल ने पहले भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि भिवानी पुलिस भविष्य में भी सजग, अनुशासित और तत्पर रहकर शांति बनाए रखेगी। अधिकारियों व कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।