{"_id":"6ae23d398f7ae45b970e4b94","slug":"70-year-old-man-dies-after-being-struck-by-a-train-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159351-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
लोहारू। क्षेत्र में गांव परवेजपुर और कुशलपुरा के बीच बुधवार शाम करीब चार बजे ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक फूल सिंह गांव झांझड़ा टोडा का निवासी था।
रेवाड़ी से जोधपुर जा रही ट्रेन जब परवेजपुर और कुशलपुरा गांव के बीच से गुजर रही थी इसी दौरान फूल सिंह उसकी चपेट में आ गए। हादसे की सूचना लोहारू रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव कब्जे में ले लिया।
लोहारू जीआरपी चौकी के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। शव का वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।