{"_id":"6a05f524ce11967f1508d3d2","slug":"video-radhika-of-mulana-became-the-district-topper-in-class-10th-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: मुलाना की राधिका 10वीं में बनी जिला टॉपर, परिजनों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: मुलाना की राधिका 10वीं में बनी जिला टॉपर, परिजनों में खुशी
हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में मुलाना की होनहार छात्रा राधिका ने 98.4% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। राधिका ने 500 में से 492 अंक हासिल कर न केवल अपने स्कूल आर्य सीनियर सेकेंडरी बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
राधिका ने अपनी सफलता का मंत्र सेल्फ स्टडी और सोशल मीडिया से दूरी को बताया। उनके घर में जश्न का माहौल है, क्योंकि उनके बड़े भाई अंकित भी पिछले वर्ष 12वीं के जिला टॉपर रहे थे। माता रेखा रानी शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। वहीं व्यवसायी पिता सुरेंद्र कुमार ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि अनुशासन और सही मार्गदर्शन ने राधिका को इस मुकाम तक पहुंचाया है। राधिका भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर देश की सेवा करना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।