{"_id":"6a9bb3d8a399c50d4c0f24fc","slug":"kalka-shimla-world-heritage-railway-track-toy-train-to-run-between-dharampur-and-shimla-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक: धर्मपुर से शिमला के बीच दौड़ेगी टॉय ट्रेन, इस कारण प्रभावित हुई थी रेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक: धर्मपुर से शिमला के बीच दौड़ेगी टॉय ट्रेन, इस कारण प्रभावित हुई थी रेल
Sat, 05 Sep 2026 11:46 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:46 AM IST
सार
उत्तर रेलवे, अंबाला मंडल की ओर से जारी पत्र के अनुसार ट्रेन संचालन के लिए 3 सितंबर को दोपहर 2 बजे शिमला से धर्मपुर के लिए खाली रैक रवाना किया गया। ट्रेन में कुल 7 कोच शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रभावित हुई टॉय ट्रेन सेवा को रेलवे प्रशासन ने आंशिक रूप से बहाल कर दिया है। 4 सितंबर से ट्रेन संख्या 52453/52454 कालका-शिमला एक्सप्रेस अब धर्मपुर हिमाचल और शिमला के बीच नियमित रूप से संचालित होगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे, अंबाला मंडल की ओर से जारी पत्र के अनुसार ट्रेन संचालन के लिए 3 सितंबर को दोपहर 2 बजे शिमला से धर्मपुर के लिए खाली रैक रवाना किया गया। ट्रेन में कुल 7 कोच शामिल रहेंगे। सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों, क्रू और तकनीकी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
ब्रिज नंबर 57 के पास खिसक गई थी मिट्टी
उल्लेखनीय है कि टक्साल और गुम्मन रेलवे स्टेशनों के बीच किमी 07/16-17 पर स्थित पुल संख्या 57 के पास भारी बारिश के कारण ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई थी। सुरक्षा के लिहाज से रेलवे प्रशासन ने इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन 11 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था। हालांकि, ट्रैक मरम्मत के काम को तेजी से पूरा करते हुए रेलवे ने धर्मपुर से शिमला के बीच सेवा बहाल करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला किया गया है। वहीं क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने का कार्य लगातार जारी है। -यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक,अंबाला मंडल।