{"_id":"6835ca8e53ee24cb9e023f65","slug":"video-amar-ujala-foundation-dost-police-program-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से साहा थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से साहा थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने साहा थाने का भ्रमण किया जहां पर छात्रों ने थाने की कार्यशैली को देखा। यह भी जाना कि अगर कोई अपराध होता है तो सबसे पहले डायल-112 की मदद ले सकते हैं। बाद में पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर करवानी चाहिए। इनमें बिहटा गांव स्थित शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नोवीं से बारहवीं कक्षा के 50 छात्र शामिल थे। साहा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कर्मवीर से जाना कि एफआईआर कैसे दर्ज होती है।
वहीं, छात्रों ने थाना प्रभारी ने सवाल भी पूछे। सबसे पहले छात्रों ने थाने का हवालात देखा, जहां पर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश होने से पहले तक रखा जाता है। उसके बाद जाना की थाने में तैनात इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सिपाही, मुंशी की क्या ड्यूटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।