फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   social media influencer Muskan Murder Young woman had opened the door herself boyfriend Aaqib killed her

इन्फ्लुएंसर मुस्कान की हत्या: युवती ने खुद खोला था दरवाजा, आकिब ने इसलिए मार डाला; चैट में सामने आया ये कारण

Fri, 28 Aug 2026 03:22 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 28 Aug 2026 03:22 PM IST
सार

नई दिल्ली के तिलक नगर के महावीर नगर इलाके में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। चैट से मुस्कान की हत्या के कारणों का खुलासा हुआ है। आरोपी प्रेमी ड्रग एडिक्ट है। उसके ऊपर आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
 

विज्ञापन
social media influencer Muskan Murder Young woman had opened the door herself boyfriend Aaqib killed her
muskan murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नई दिल्ली के तिलक नगर के महावीर नगर इलाके में बुधवार की रात घर में घुसकर 21 साल की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान की हत्या कर दी गई। हत्याकांड में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतका की डेढ़ साल से आरोपी की जान-पहचान थी। दूसरे से दोस्ती की शक में आरोपी ने उसकी हत्या की है। 
विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि बुधवार शाम 7.24 बजे तिलक नगर थाना पुलिस को महावीर नगर में एक लड़की को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम इमारत की दूसरी मंजिल पर पहुंची। जहां पता चला कि घायल मुस्कान को उसके परिवार वाले जनकपुरी के अमर लीला अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

चैट से हुआ हत्या के कारणों का खुलासा 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि घटना के समय मुस्कान की मां सब्जी लेने के लिए घर से बाजार गई थी। जबकि उसकी एक बहन अनामिका मॉडलिंग शूट के लिए अपनी एक और बहन के साथ चंडीगढ़ पंजाब गई थी। आरोपी अपने साथ ही चाकू लेकर आया। मुस्कान ने खुद दरवाजा खोला था। दरवाजे पर कोई जबरदस्ती के निशान नहीं मिले हैं। हत्या के बाद आरोपी मुस्कान का फोन लेकर भाग गया। जिसे वह कुछ दूर जाने के बाद फेंक दिया।
 

पुलिस ने फोन को कब्जे में ले लिया। फोन में दोनों के बीच हुए चैट मिले हैं, जिसमें दूसरे लड़के से बात-चीत को लेकर इमरान के साथ विवाद का पता चला था। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि इमरान अपने घर से डेढ़ किलोमीटर दूर सेवन जोन नाम के जिम में ट्रेनर का काम करता था। ड्रग एडिक्ट होने की वजह से उसने करीब डेढ़ माह पहले खुदकुशी का प्रयास किया था। जिसके बाद जिम ने उसे काम से निकाल दिया था। तब से वह बेरोजगार था।

विज्ञापन

आरोपी ड्रग एडिक्ट और उस पर दर्ज है आपराधिक मामला
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी आकिब उर्फ इमरान ड्रग एडिक्ट है और उस पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास का भी एक मामला दर्ज है। मृतका के एक दोस्त ने बताया कि आरोपी सामान्य व्यवहार नहीं करता था। वह लगातार मुस्कान का पीछा करता था और उससे बातचीत करने के लिए उसे पकड़ लेता था। बातचीत नहीं करने पर वह लगातार उसे परेशान करता था। मुस्कान के परिवार वालों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। 
 

यह था पूरा मामला
दिल्ली के तिलक नगर के महावीर नगर इलाके में बुधवार की रात घर में घुसकर 21 साल की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान की उसी के दोस्त ने हत्या कर दी थी। आरोपी इमरान को पिश्चम जिला पुलिस टीम ने राजौरी गार्डन इलाके में वृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ में दबोच लिया है। इमरान के पैर में गोली लगी है आैर उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

पुलिस की कई टीमें आरोपी जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान की तलाश कर रही थीं। घटना को अंजाम देने के बाद भागते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतका की डेढ़ साल से आरोपी की जान-पहचान थी। आशंका है कि दूसरे से दोस्ती की शक में आरोपी ने उसकी हत्या की है। 

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि बुधवार शाम 7.24 बजे तिलक नगर थाना पुलिस को महावीर नगर में एक लड़की को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम इमारत की दूसरी मंजिल पर पहुंची। जहां पता चला कि घायल मुस्कान को उसके परिवार वाले जनकपुरी के अमर लीला अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। 

पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां निरीक्षण कर साक्ष्य हासिल किए। जांच में पता चला कि घटना के समय मुस्कान घर से अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और आरोपी उस पर चाकू से हमला कर वहां से भाग गया। 

 

मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि मुस्कान दिल्ली विश्वविद्यालय के ओपन लर्निंग से स्नातक दूसरे वर्ष की छात्रा थी। साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का काम भी करती थी। वह अपनी मां, दो बहनों और भाई के साथ महावीर नगर में रहती थी। उसने बताया कि उसकी बहन पास के ही इलाके में रहने वाले आकिब उर्फ इमरान नाम के एक लड़के को जानती थी।

 

इमरान जिम ट्रेनर था, जहां मुस्कान जाती थी। करीब डेढ़ साल पहले दोनों की जान-पहचान हुई थी। भाई ने इमरान पर उसकी हत्या करने का शक जताया। पुलिस ने उसके बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से भागता हुआ कैद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed