{"_id":"6a909be134757d00930a94fa","slug":"crores-spent-on-advertisements-yet-no-permanent-jobs-for-employees-citu-ambala-news-c-36-1-amb1001-168551-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च, पर कर्मियों को पक्की नौकरी नहीं-सीटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च, पर कर्मियों को पक्की नौकरी नहीं-सीटू
विज्ञापन
नारायणगढ़ में हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते सफाई व दमकल कर्मी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। सफाई और दमकल कर्मियों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी रही। मांगों पर सहमति न बनने के कारण यूनियन ने आंदोलन 30 अगस्त तक बढ़ा दिया है। पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान सीटू राज्य सचिव सतीश सेठी ने सरकार पर हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सफाई कर्मियों के वेतन व पक्की नौकरी पर पैसा खर्च करने की बजाय विज्ञापनों के जरिए झूठी वाहवाही लूट रही है। 13 मई को मंत्रियों के साथ हुए समझौते में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेका प्रथा खत्म करने पर सहमति बनी थी, जिसे लागू न करने से कर्मचारियों में भारी रोष है। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर संघर्ष और तेज किया जाएगा।