{"_id":"6a91271a7566e23810011a2f","slug":"massive-fire-breaks-out-early-morning-at-rej-industries-in-ambala-goods-on-the-first-floor-reduced-to-ashes-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में रेज इंडस्ट्रीज में तड़के भीषण आग: पहली मंजिल का सामान जलकर खाक, लाखों का नुकसान; मालिक बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में रेज इंडस्ट्रीज में तड़के भीषण आग: पहली मंजिल का सामान जलकर खाक, लाखों का नुकसान; मालिक बोले...
Fri, 28 Aug 2026 11:43 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:43 AM IST
सार
पीड़ित का कहना है कि यदि दमकल विभाग की बड़ी और पानी से पूरी भरी हुई गाड़ियां वक्त पर पहुंच जातीं, तो आग पर शुरुआत में ही काबू पाया जा सकता था और लाखों रुपये के नुकसान को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
अंबाला में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडस्ट्रियल एरिया के पास आजाद नगर स्थित रेज इंडस्ट्रीज में शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें इमारत की पहली मंजिल तक पहुंच गईं। हादसे में पहली मंजिल पर रखा सारा सामान, कच्चा माल और उपकरण जलकर पूरी तरह खाक हो गए। फैक्टरी मालिक के अनुसार, इस अग्निकांड में लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है। कैंट की तीन, सिटी व बराड़ा की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फैक्ट्री मालिक प्रवीन अग्रवाल और सुशांत अग्रवाल ने दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मालिक प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि तड़के 5 बजे आग की सूचना मिलने पर तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया था। लेकिन मौके पर जो पहली गाड़ी पहुंची, वह आधी भरी हुई थी, जिससे कुछ ही देर में पानी खत्म हो गया। इसके बाद दूसरी गाड़ी को पहुंचने में आधे घंटे से भी अधिक का समय लग गया।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि यदि दमकल विभाग की बड़ी और पानी से पूरी भरी हुई गाड़ियां वक्त पर पहुंच जातीं, तो आग पर शुरुआत में ही काबू पाया जा सकता था और लाखों रुपये के नुकसान को बचाया जा सकता था। गनीमत यह रही कि हादसा सुबह के वक्त हुआ, जिससे किसी की जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ट्रैक्टर के प्लास्टिक व अन्य पार्ट्स बनते थे।
विज्ञापन