{"_id":"68efde8604d86b7042039e0a","slug":"video-villagers-in-achhepur-greater-noida-got-themselves-examined-at-a-health-camp-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा के आछेपुर में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर में कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा के आछेपुर में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर में कराई जांच
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को रबूपुरा के आछेपुर गांव में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कराया गया। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल से आई चिकित्सक, नर्स और तकनीकी टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 51 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की विभिन्न जांच की गई। इनमें (मधुमेह) ब्लड शुगर रैंडम, हाईपरटेंशन, नेत्र जांच और ईसीजी की जांच शामिल रही। इनमें बड़ी संख्या में वृद्ध शामिल रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में हाईपर टेंशन और मधुमेह के मरीज पाए गए। स्वास्थ्य जांच के बाद शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभ्रांश त्रिपाठी, फिजिशियन डॉ. चेष्ठा गुप्ता ने मरीजों को परामर्श दिया। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने बताया कि आजकल सूर्य की रोशनी लोगों को कम मिल पाने के कारण उनमें विटामिन डी के अलावा कैल्शियम की भी कमी हो जाती है। इस मौके पर आप्टोमेट्रिस्ट सचिन सागर ने ग्रामीणों के नेत्रों की जांच भी की। स्वास्थ्य शिविर में कोऑर्डिनेटर सचिन कुमार, नर्स रश्मि शर्मा, फैजान और आशीष ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।