{"_id":"68ef8f0878c106d2570ca48f","slug":"video-meerut-theft-worth-lakhs-from-a-submersible-shop-in-sakauti-third-incident-within-15-days-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सकौती में कुंबल करके सबमर्सिबल की दुकान में लाखों की चोरी,15 दिन के भीतर तीसरी बार हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सकौती में कुंबल करके सबमर्सिबल की दुकान में लाखों की चोरी,15 दिन के भीतर तीसरी बार हुई वारदात
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 15 Oct 2025 05:39 PM IST
Link Copied
मेरठ के सकौती में खतौली निवासी अशोक कुमार की सबमर्सिबल की दुकान में कुंबल करके मंगलवार देर रात चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। आरोप है कि 15 दिन में चोरों ने तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
अशोक ने बताया कि वह अपने बेटे सचिन के साथ दुकान पर बैठते है। मंगलवार देर रात वह दुकान बंद करके घर लौट गए। बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। चोरों ने दुकान के पीछे से कुंबल कर रखा था। चोर दुकान से तीन से साढ़े तीन लाख का सामान चोरी करके ले गए।
पीड़ित ने पीआरवी को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। अशोक ने थाने पर तहरीर देकर जल्द खुलासे की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।