{"_id":"69c14541ee08b557010aa99c","slug":"video-uproar-at-the-collectorate-over-the-proposed-opening-of-a-liquor-shop-in-greater-noida-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: शराब की दुकान खोलने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर हंगामा, प्रदर्शन के बाद डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: शराब की दुकान खोलने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर हंगामा, प्रदर्शन के बाद डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
सेक्टर-36 के निवासियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर शराब की दुकान खुलने के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप है कि रिहायशी क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर दुकान को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में खोला गया है। आबकारी विभाग ने नियमों के खिलाफ जाकर लाइसेंस जारी किया है। दुकान को तत्काल बंद कराने की मांग की और इस संबंध में डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं आबकारी विभाग दुकान खुलने की जगह की जांच कर रहा है।
निवासियों ने बताया कि आबकारी विभाग के नियमों के तहत शराब की दुकानों की रिहायशी क्षेत्र, स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थलों से दूरी होनी चाहिए, लेकिन सेक्टर के कॉम्प्लेक्स में विभाग ने शराब की दुकान का लाइसेंस जारी कर दिया। इससे वहां पर शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा लग जाता है। वहां से महिला और बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है। दिन भर सेक्टर में वाहनों का आना-जाना लगा रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।