{"_id":"6aabadc0a2316ea65d0017c6","slug":"security-guard-slapped-inside-lift-during-parking-dispute-in-greater-noida-video-viral-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट में गार्ड को पीटा: ग्रेटर नोएडा में पार्किंग विवाद, युवक ने मारे थप्पड़ ही थप्पड़, सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट में गार्ड को पीटा: ग्रेटर नोएडा में पार्किंग विवाद, युवक ने मारे थप्पड़ ही थप्पड़, सामने आया वीडियो
Thu, 17 Sep 2026 02:37 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:37 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज दो सोसाइटी में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक सुरक्षाकर्मी और एक किरायेदार युवक के बीच मारपीट हुई। घटना के बाद मेंटेनेंस टीम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पार्किंग विवाद में सुरक्षाकर्मी से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज दो सोसाइटी में पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जिसकी पार्किंग में कार खड़ी की थी, इसका लिफ्ट में इस बात पर सुरक्षाकर्मी से बहस हो गई और युवक ने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
उसके बाद सुरक्षाकर्मी ने भी मारपीट की। पुलिस ने बताया कि दोनों उस व्यक्ति को बुलाने को कह रहे थे, जिसने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति की पार्किंग में अपनी कार खड़ी कर दी थी। आरोपी किरायेदार है। मेंटेनेंस टीम ने पुलिस में शिकायत दी है और आरोपी को फ्लैट खाली करने को बोला है।
विज्ञापन