Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Three-day Western Cricket League at Shaheed Vijay Singh Pathik Sports Complex starts Friday
{"_id":"6a86fad373b9646e5104a215","slug":"video-three-day-western-cricket-league-at-shaheed-vijay-singh-pathik-sports-complex-starts-friday-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: उम्र को मात देगा जज्बा, ग्रेनो में कल से बरसेंगे चौके-छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: उम्र को मात देगा जज्बा, ग्रेनो में कल से बरसेंगे चौके-छक्के
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:32 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा में बढ़ती उम्र को किताबों में दर्ज कर चुके क्रिकेटर एक बार फिर मैदान पर अपने बल्ले का दम दिखाने को तैयार हैं। हाथों में बल्ला होगा और मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी। वेटरन क्रिकेट लीजेंड क्लब की ओर से ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शुक्रवार से तीन दिवसीय वेटरन क्रिकेट लीग (वीसीएल) का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग में महिला और पुरुष खिलाड़ियों की मिश्रित टीमें मैदान पर उतरेंगी।
वेस्टर्न क्रिकेट लीजेंड क्लब की ओर से आयोजित इस लीग में दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पुरुष वर्ग में 50 से 75 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ी शामिल होंगे, जबकि महिला वर्ग में 15 से 25 वर्ष तक की खिलाड़ी टीमों का हिस्सा बनेंगी। आयोजकों के अनुसार, एशिया का यह पहला ऐसा क्रिकेट आयोजन है, जिसमें महिला और पुरुष खिलाड़ियों से सजी मिश्रित टीमें एक साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।
लीग का उद्देश्य उम्र की सीमाओं को पीछे छोड़कर क्रिकेट के प्रति जुनून और फिटनेस का संदेश देना भी है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले वरिष्ठ पुरुष खिलाड़ी अपने अनुभव के साथ मैदान पर उतरेंगे, वहीं युवा महिला खिलाड़ी अपनी ऊर्जा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इससे मैदान पर अनुभव और युवा जोश का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। वेस्टर्न क्रिकेट लीजेंड क्लब के फाउंडर चंद्रशेखर पाठक और सचिव नीलमणि द्विवेदी ने बताया कि लीग केवल मुकाबले तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास है कि खेल के प्रति जुनून की कोई उम्र नहीं होती। वरिष्ठ खिलाड़ी मैदान पर उतरकर नई पीढ़ी को फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना की प्रेरणा देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।