{"_id":"68cad7df39965fdf9a0300e9","slug":"video-noida-launches-healthy-women-empowered-family-campaign-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान की शुरुआत, आठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान की शुरुआत, आठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं शुरू
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:16 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत हुई। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर 2 अक्तूबर तक आठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं शुरू की गईं। साथ ही जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीनेशन सेंटर का भी उद्घाटन सांसद डॉ महेश शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, यह राष्ट्रीय प्रेरणा का उत्सव है। राष्ट्रीय उत्थान का उत्सव है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उत्सव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन सेंटर शुरू हुआ है। यहां पर हर दिन लगभग 300 लोगों को रेबीज से बचाव के लिए टीके लगाए जा रहे हैं। जिन मरीजों को कुत्ते या अन्य जानवरों ने काटा है और घाव गंभीर है, उन्हें एंटी रेबीज सीरम भी लगाया जाएगा। यह केंद्र अब अस्पताल की दूसरी मंजिल पर पुनर्स्थापित किया गया है। जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही, सेक्टर-31 स्थित आईएमए हाउस में भी ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित हुआ। स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों जेवर, भंगेल, कासना डाढ़ा, बिसरख, दादरी और बादलपुर में अलग-अलग दिन स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग, दंत, नेत्र, ईएनटी, त्वचा, मानसिक रोग और जनरल फिजिशियन की सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह डॉक्टर निशुल्क परामर्श देंगे और जरूरत पड़ने पर संदिग्ध मरीजों की मलेरिया, डेंगू, मधुमेह, हाइपरटेंशन और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच भी की जाएगी। अभियान के दौरान जिला अस्पताल और सभी सीएचसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी दिखाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। भंगेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व विधायक विमला बाथम और बिजनौर मुरादाबाद एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।