ग्रेटर नोएडा में कत्ल: छह साल की मासूम का अपहरण कर हत्या, बहला-फुसलाकर ले गया था: रक्षाबंधन के दिन हुई थी गायब
ग्रेटर नोएडा में एक छह वर्षीय बच्ची का अपहरण कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के एक गांव नाबालिग का अपहरण कर हत्या करने करने का मामला सामने आया है। आरोपी छह साल की मासूम बच्ची को रक्षाबंधन के दिन उसके घर से बहला फुसला कर के गया। उसके बाद हत्या कर लाश को बोरी में भर कर बाहर ठिकाने लगाया। बच्ची को बोरी में भरकर आरोपी के ले जाने का वीडियो भी सामने आया है। परिजन ने मामले में बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप लगाए है। वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार ने थाना ईकोटेक-3 में तहरीर देकर बताया था कि उनकी करीब छह वर्षीय बच्ची घर से बिना बताए कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। बच्ची की गंभीरता से तलाश के लिए पांच अलग-अलग पुलिस टीमों को लगाया गया। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी एवं स्थानीय स्रोतों की मदद से बच्ची की तलाश शुरू की थी।
पुलिस टीमों ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही अन्य स्रोतों से भी जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद बच्ची का शव बरामद कर लिया गया।